नाइट क्रिकेट में हसनपुरा एलेवन का जलवा, 26 रन से फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
शील्ड के साथ विजेता टीम | Prabhat Khabar Network
रतनी में आयोजित नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हसनपुरा ने शकुराबाद को 26 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
Cricket Tournament : रतनी के सेसंबा गांव स्थित खेल मैदान पर शनिवार की रात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा और उपप्रमुख राजेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया.
‘युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलता है मौका’
उद्घाटन के मौके पर गोपाल शर्मा ने कहा कि नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. कम जगह और कम समय में खेले जाने वाले इस खेल से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है.
पहले मुकाबले में हसनपुरा ने दर्ज की जीत
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बैजनाथगंज और हसनपुरा की टीम के बीच हुआ. टॉस जीतकर बैजनाथगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 36 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुरा की टीम ने चार ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
फाइनल में 26 रन से कुशवाहा एलेवन को हराया
फाइनल मुकाबला हसनपुरा एलेवन और कुशवाहा एलेवन शकूराबाद के बीच खेला गया. टॉस जीतकर हसनपुरा एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 69 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशवाहा एलेवन की टीम 43 रन ही बना सकी. इस तरह हसनपुरा एलेवन ने 26 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.
विजेता को 5100 और उपविजेता को 2500 रुपये
आयोजन समिति की ओर से विजेता हसनपुरा एलेवन को 5100 रुपये नकद और विनर शील्ड प्रदान की गई. वहीं उपविजेता कुशवाहा एलेवन को 2500 रुपये नकद और रनर शील्ड देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के आयोजन में अरुणिश कुमार और बंटी कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मौके पर एसआई जितेंद्र कुमार मंडल, एसआई मुन्नीलाल उरांव, पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार, शिक्षाविद मिथिलेश शर्मा, सुधीर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. आयोजन टीम में निखिल कुमार, विक्की कुमार, रोबिन कुमार, अभिषेक कुमार, अंशु कुमार, अभिषेक पांडेय, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार और चंदन कुमार समेत अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










