घर बंद कर परिवार गया था बाहर, लौटे तो टूटा मिला ताला; बाइक-गहने समेत लाखों का सामान ले उड़े

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के मचला मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। बाइक, सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान चोरी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मचला मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोर मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों का ताला तोड़कर बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, इन्वर्टर और एलपीजी गैस सिलेंडर समेत कई कीमती सामान चोरी कर ले गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

12 अगस्त को परिवार गया था बाहर, चोरों ने खंगाल दिया घर

जानकारी के अनुसार, शकुराबाद थाना क्षेत्र के कखौरा निवासी धीरज कुमार सिंह नगर थाना क्षेत्र के मचला मोहल्ले में नया मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं. पीड़ित के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को वह परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे. इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बना लिया.

परिवार जब वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर कमरों के ताले और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था. घर के सामान बिखरे पड़े थे. जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला.

बाइक और सोने-चांदी के गहने भी ले गए

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने के चार थान आभूषण, जिसमें अंगूठी, झुमका, नथिया और टीका शामिल हैं, तथा चांदी की मूर्ति ले गए. इसके अलावा इन्वर्टर और एलपीजी गैस सिलेंडर भी गायब मिले. चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के संबंध में धीरज कुमार सिंह ने 15 अगस्त को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन