ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 10:42 PM
पटना गया रेल खंड के उत्तर रेलवे स्टेशन के समीप से ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
जहानाबाद नगर. पटना गया रेल खंड के उत्तर रेलवे स्टेशन के समीप से ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई मोबाइल घड़ी आभूषण बरामद किया गया है.अपराधियों के पास पेचकस चाकू आदि भी मिले हैं.इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के समीप कुछ लोग बैठकर ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे हैं.छापेमारी कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी अंतर राजी है गिरोह के सदस्य बताया जा रहे हैं.गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर का रहने वाला कुंदन कुमार तथा आकाश कुमार,टेहटा थाना क्षेत्र के टेहटा का रहने वाला बिट्टू कुमार तथा रितेन राज, धनबाद के धनसर का रहने वाला रौनक कुमार शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जीआरपी जुटी हुई है. गिरफ्तार अपराधी पूर्व में कई मामलों में वंचित हैं वे जेल भी जा चुके हैं जीआरपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे हैं पूछताछ में भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार अपराधी ट्रेन का चेन पुलिंग कर ट्रेन में लूटपाट करते है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










