Jehanabad : फर्जी अंकपत्र पर बहाल दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय शकुराबाद एवं प्राथमिक विद्यालय योगाबिगहा प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में फर्जी अंक पत्र पर बहाल हुए दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

जहानाबाद. सदर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय शकुराबाद एवं प्राथमिक विद्यालय योगाबिगहा प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में फर्जी अंक पत्र पर बहाल हुए दो शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. निगरानी अन्वेषन ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद के लिखित शिकायत पर परसबिगहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कुटीर रचित अंक पत्र पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत अवैध रूप से नियोजन का लाभ प्राप्त करने का आरोप है. बताया जाता है कि हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया गया था. दायर जनहित याचिका के आलोक में जांच पड़ताल की गयी जिसमें उच्च विद्यालय शकुराबाद में कार्यरत नियोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक शशि भूषण कुमार जो घोसी थाना क्षेत्र के खेमचंदबिगहा के रहने वाले हैं, उनका स्नाकोत्तर का अंक पत्र वास्तविक नहीं पाया गया. नियोजन इकाई जिला परिषद से बहाली के समय शिक्षक ने प्राप्तांक 423 वर्ष 2012 द्वितीय श्रेणी दिखाया है, जबकि जांच पड़ताल के क्रम में यूनिवर्सिटी से उनका अंक पत्र वास्तविक नहीं पाया गया. वहीं परसबिगहा थाना क्षेत्र के योग बीघा के रहने वाले पंचायत शिक्षक तरुण कुमार वर्मा पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जो योगबिगहा प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में कार्यरत थे. पंचायत शिक्षक में बहाली के समय उनका अंक पत्र में प्राप्तांक 589 फर्स्ट डिवीजन दिखाया गया है. जबकि जांच पड़ताल के क्रम में प्राप्तांक 307 थर्ड डिवीजन पाया गया. आपराधिक षड्यंत्र के तहत अवैध रूप से नियोजन का लाभ प्राप्त करने के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन