जहानाबाद में खेत की सिंचाई के दौरान हादसा, करंट लगने से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Updated:
विज्ञापन
शव के पास  रोते परिजन | Prabhat Khabar Network

शव के पास रोते परिजन

जहानाबाद के झुनाठी खुर्द गांव में खेत में पटवन करते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी खुर्द गांव में खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान 55 वर्षीय अरविंद मिस्त्री के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सिंचाई के दौरान चाइनीज तार की चपेट में आए किसान

जानकारी के अनुसार, अरविंद मिस्त्री रात में अपने खेत की पटवन कर रहे थे. इसी दौरान वे बिजली के चाइनीज तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े. पास में मौजूद अन्य किसानों ने घटना देखी और तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

करंट लगने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में किसान को सदर अस्पताल, जहानाबाद ले गए. चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर परसबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन