जहानाबाद में शराब के नशे में चार लोग गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
गश्ती के दौरान चार शराबी गिरफ्तार

काको थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत गश्ती के दौरान चार लोगों को नशे में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

काको. जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार गश्ती और वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया.

चार लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार लोगों में पखनपुर गांव निवासी रंजीत कुमार, काको निवासी अजय राम तथा हाजीपुर गांव निवासी क्रोधन मांझी और अजय रजक शामिल हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

थाना में सभी आरोपितों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी गश्ती एवं जांच अभियान जारी रहेगा.


विज्ञापन
Baikunth Kumar

लेखक के बारे में

By Baikunth Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन