अरवल के कलेर में शोक, सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक विजय यादव की मौत

Updated:
विज्ञापन

विजय यादव के घर पहुंचे ग्रामवासी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के दाउदनगर में सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक विजय यादव की मौत से बेलाव गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

विज्ञापन

कलेर. औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कलेर प्रखंड के बेलाव गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय यादव की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव बेलाव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीण लगातार दाउदनगर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

विज्ञापन

सब्जी खरीदकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार विजय यादव वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद दाउदनगर के अनच्छा मोड़ के समीप अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे. उनकी पत्नी शिक्षिका हैं, जबकि उनका एक पुत्र पढ़ाई कर रहा है. मंगलवार को वह दाउदनगर बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पटना–औरंगाबाद मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

बेलाव गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर जैसे ही बेलाव गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि विजय यादव सरल, मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन से गांव ने एक सम्मानित शिक्षक और मार्गदर्शक को खो दिया है.

पत्नी और पुत्र की तबीयत भी बिगड़ी

ग्रामीणों के अनुसार इस दुखद घटना के बाद विजय यादव की पत्नी और पुत्र की तबीयत भी बिगड़ गई. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

पैक्स अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय यादव का निधन बेलाव गांव के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षक का समाज में विशेष सम्मान था और उनका निधन पूरे क्षेत्र के लिए दुखद है. ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की.

पूरे कलेर प्रखंड में शोक का माहौल

घटना के बाद बेलाव गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण दाउदनगर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं. विजय यादव के निधन से पूरे कलेर प्रखंड में गहरा शोक व्याप्त है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन