जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं पर कार्रवाई, 990 लीटर जावा महुआ नष्ट, 10 लीटर चुलाई शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई में 990 लीटर जावा महुआ विनष्ट

पाली थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर 990 लीटर जावा महुआ और अवैध शराब को विनष्ट किया। शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

काको. जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर पाली थाना पुलिस ने एएलटीएफ की टीम के सहयोग से उत्तर सेरथू गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को ध्वस्त किया गया और भारी मात्रा में जावा महुआ व चुलाई शराब बरामद की गई.

990 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर ही करीब 990 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया. इसके अलावा 10 लीटर चुलाई शराब भी बरामद की गई. शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण न हो सके.

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए धंधेबाज

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि शराब के निर्माण, भंडारण और कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अवैध शराब की सूचना देने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि समय पर कार्रवाई कर शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाया जा सके.


विज्ञापन
Baikunth Kumar

लेखक के बारे में

By Baikunth Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन