किनारी गांव में विक्षिप्त ने काटा अपना गला पीएमसीएच रेफर

कल्पा ओपी क्षेत्र के किनारी गांव में एक विक्षिप्त ने अपना गला खुद ही काट लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया.
जहानाबाद. कल्पा ओपी क्षेत्र के किनारी गांव में एक विक्षिप्त ने अपना गला खुद ही काट लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में गले में टांका लगाया गया और उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि उसके गले में काफी संख्या में टांके लगाये गये हैं. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
उसके परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. उसका नाम महेंद्र चौधरी बताया जा रहा है. बाद में कुछ लोगों ने बताया कि वह भी विक्षिप्त है और खुद ही उसने अपना गला काटने की कोशिश की है. हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि उसका गला कैसे कटा है. उसने खुद गला काटा है या कोई और मामला है. कल्पा थाना से पूछे जाने के बाद थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










