नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में बिहार बना चैंपियन, जहानाबाद के रोहित कुमार का हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीत जहानाबाद लौटे रोहित, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीत जहानाबाद लौटे रोहित का स्वागत करते लोग

Jehanabad Rugby Championship : बिहार रग्बी फुटबॉल टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. जहानाबाद के लाल रोहित कुमार की अहम भूमिका रही, जिनका घर लौटने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ.

विज्ञापन

Jehanabad Rugby Championship : नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार रग्बी फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस ऐतिहासिक जीत में जहानाबाद जिले के शकुराबाद निवासी खिलाड़ी रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. गोल्ड मेडल जीतकर जिले लौटने पर जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों ने रोहित कुमार का फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया. इस दौरान लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें जिले का गौरव बताया.

उड़ीसा और महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

चैंपियनशिप के दौरान बिहार टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार ने मजबूत उड़ीसा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इसके बाद खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र को पराजित कर स्वर्ण पदक और ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं रोहित कुमार

भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि रोहित कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जहानाबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोहित से प्रेरणा लेकर खेल सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए. वहीं भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि जहानाबाद के युवा अब खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं. मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है.

कोच विकास कुमार के योगदान की भी सराहना

कार्यक्रम के दौरान बिहार एवं जहानाबाद रग्बी टीम के कोच विकास कुमार के योगदान की भी सराहना की गई. लोगों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन से ही बिहार को यह बड़ी उपलब्धि मिली है. स्वागत समारोह में रोशन कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read: 'दोषियों को फांसी हो', बंटी यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, बोले- हम मजबूती से परिवार के साथ हैं


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन