जहानाबाद में सड़क के बीच तीन फीट ऊंचा ट्रांसफार्मर बना खतरा, बड़े हादसे की आशंका से सहमे लोग

Updated:
विज्ञापन

दक्षिणी दौलतपुर मुहल्ले में सड़क के महज तीन फीट की ऊंचाई पर लगा ट्रांसफर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के राजाबाजार में मात्र तीन फीट की ऊंचाई पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए हर पल खतरा बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन

जहानाबाद शहर के राजाबाजार दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले में बिजली विभाग की लापरवाही स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. व्यस्त सड़क के बीच महज तीन फीट की ऊंचाई पर स्थापित ट्रांसफार्मर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है. कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक न तो इसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है और न ही इसके चारों ओर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे का डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग शहर के कई प्रमुख रास्तों को जोड़ता है, जहां दिनभर सैकड़ों वाहन और बड़ी संख्या में पैदल यात्री गुजरते हैं. ट्रांसफार्मर की कम ऊंचाई के कारण ई-रिक्शा, बाइक सवार, बच्चों और बुजुर्गों को हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है. रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है.

बारिश में करंट फैलने की आशंका

मोहल्लावासियों के अनुसार इस मामले की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर के आसपास जलजमाव होने से करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित करने या उसके चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है.

बिहार के औद्योगीकरण से ही मिलेगा स्थायी रोजगार, महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय ने बताई विकास की राह


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन