जहानाबाद में एसपी किरण कुमार का नगर और टेहटा थाना का औचक निरीक्षण, रात्रि गश्ती तेज करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी
Jehanabad Police: जहानाबाद एसपी कोटा किरण कुमार ने नगर और टेहटा थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं.
Jehanabad Police: जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा किरण कुमार ने सोमवार की रात नगर थाना और टेहटा थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत विभिन्न अभिलेखों की जांच की.
रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर थाना के टाइगर मोबाइल जवानों को ब्रीफ करते हुए रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों, गलियों और बाजारों में लगातार गश्ती की जाए. किसी भी आपातकालीन सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
संदिग्ध वाहनों और लोगों की होगी सख्त जांच
एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि देर रात बिना कारण घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से तलाशी ली जाए. उन्होंने कहा कि सक्रिय पुलिसिंग और सतर्क निगरानी से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है.
ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










