Jehanabad : नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का डीइओ ने किया निरीक्षण, जर्जर भवन देख जतायी नाराजगी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और क्वालिटी लर्निंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा लगातार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और क्वालिटी लर्निंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा लगातार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने काको प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, चकहसन का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जहां शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया गया, वहीं प्रशासनिक लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर और जीर्ण-शीर्ण पाई गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीइओ ने पूर्व प्रभारी प्रधान शिक्षिका उर्मिला कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है. भवन के रखरखाव में लापरवाही और समय रहते इसकी जानकारी विभाग को नहीं देने को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए डीइओ ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, काको को निर्देश दिया कि विद्यालय की वस्तुस्थिति पर विस्तृत प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराया जाए.

विद्यालय भवन की बदहाली पर पूर्व प्रभारी शिक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण

गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर शिक्षक की सराहना, लापरवाही पर चेतावनी

डीईओ ने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों के पठन-पाठन को बाधित किए बिना उन्हें किसी नजदीकी सुरक्षित भवन में तत्काल शिफ्ट करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. निरीक्षण के दौरान एक सकारात्मक पहलू भी सामने आया, जहां शिक्षक कुमार अविनाश द्वारा बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचारी प्रयासों की डीइओ ने सराहना की. उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक स्थिति परखी. प्राथमिक स्तर के बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी रीडिंग करते देख डीइओ काफी प्रभावित हुईं. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बच्चों के भविष्य के प्रति उदासीन शिक्षकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. जिला शिक्षा विभाग हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण में बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन