Jehanabad : मजदूर यूनियन की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक यूनियन कार्यालय शहीद भगत सिंह नगर में श्रवण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को यूनियन से जोड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया़

विज्ञापन

जहानाबाद. बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक यूनियन कार्यालय शहीद भगत सिंह नगर में श्रवण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई़ बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को यूनियन से जोड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया़ बैठक में यह भी तय किया गया कि यूनियन का आठवां जिला सम्मेलन 25 जनवरी को आयोजित किया जायेगा, जिसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी़ पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में यूनियन के जिला सचिव शिवशंकर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र पासवान, सिद्धनाथ, तेतरी देवी थीं.

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच के बाद दी गयी दवा

घोसी. गोपालगंज बाजार स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर धर्मेन्द्र केशरवानी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद संगठन की ओर से लगाया गया. धर्मेंद्र केशरवानी ने बताया कि आयोजित शिविर में बीएमसी के चार चिकित्सकों द्वारा करीब एक सौ मरीजों को नि: शुल्क इलाज कर मुफ्त में दवा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन