जहानाबाद में भाकपा-माले, आइसा और आरवाईए का संकल्प दिवस मार्च, छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के खिलाफ उठाई आवाज

Updated:
विज्ञापन
संकल्प दिवस पर आयोजित मार्च में शामिल विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

संकल्प दिवस पर आयोजित मार्च में शामिल विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता

जहानाबाद में भाकपा-माले ने राज्यव्यापी संकल्प दिवस पर मार्च निकाला. नीट पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ सरकार पर जमकर बरसे पार्टी नेता.

विज्ञापन

Jehanabad News: भाकपा-माले, आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के संयुक्त तत्वावधान में राज्यव्यापी संकल्प दिवस के अवसर पर गुरुवार को पार्टी कार्यालय से अरवल मोड़ तक मार्च निकाला गया. मार्च के समापन पर आयोजित संकल्प सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-नौजवानों और समर्थकों ने भाग लिया.

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह ने कहा कि भाजपा-आरएसएस की नीतियां गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा का वादा किया गया था, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले.

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवान शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई हुई और कई छात्रों तथा विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए.

शिक्षा व्यवस्था और फीस वृद्धि का मुद्दा उठा

राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी नीतियों के कारण उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि फीस वृद्धि के कारण गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो रहा है. सभा में वक्ताओं ने छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग भी की.

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

सभा की अध्यक्षता आरवाईए नेता प्रमोद कुमार ने की. इस दौरान आरवाईए के जिला संयोजक धनंजय कुमार ने कहा कि आंदोलनकारियों की बिना शर्त रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवानों के मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आंदोलन चलाता रहेगा.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन