Jehanabad : मारपीट के मामले में दोनों ओर से केस दर्ज

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टेहटा थाना क्षेत्र के कोहरा व बसराज़बिगहा गांव में एक दिन पूर्व हुए विवाद में गोली मारकर एक किशोर को घायल करने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें दोनों ओर से टेहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. टेहटा थाना क्षेत्र के कोहरा व बसराज़बिगहा गांव में एक दिन पूर्व हुए विवाद में गोली मारकर एक किशोर को घायल करने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें दोनों ओर से टेहटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक ओर से सूरज कुमार तो वही दूसरे ओर से चिंटू कुमार ने आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि दोनों गांव से मिले आवेदन के बाद दोनों गांव से तीन-तीन लोगों कुल 6 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मामले में सूरज कुमार, राहुल कुमार एवं राजा कुमार को पुलिस ने जेल भेजा है, बाकी तीन लोग नाबालिक हुए है.

10 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद. पुलिस ने गुरुवार को अरवल मोड़ के समीप से 10 लीटर शराब के साथ महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के होरिलगंज के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन