Jehanabad : छात्रा को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पटना स्थित शंभू हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में सोमवार की संध्या कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

घोसी. पटना स्थित शंभू हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में सोमवार की संध्या कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च का नेतृत्व धर्मेन्द्र केशरवानी ने किया, जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसे न्याय दिलाने की मांग की. कैंडल मार्च गोपालगंज बाजार स्थित वार्ड संख्या 14 के गांधी चौक से प्रारंभ होकर सेठ भामाशाह चौक, आंबेडकर चौक होते हुए शहीद ओमप्रकाश पासवान चौक तक पहुंचा. मार्च के दौरान लोगों ने नारे लगाकर घटना के प्रति आक्रोश जताया. वक्ताओं ने कहा कि पटना जैसे बड़े शहर में छात्रा के साथ इस तरह की घटना होना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है. यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री एवं बिहार सरकार के गृह मंत्री से मांग की कि इस मामले में दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें फांसी जैसी कठोर सजा दिलायी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. लोगों ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी, तब तक समाज में भय का माहौल बना रहेगा. इस कैंडल मार्च में भाजपा नेता रुपेश शर्मा, जदयू नेता विनोद केशरी, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश कुमार, विनोद शर्मा उर्फ पप्पू, राहुल सोनी, बबलू कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन