Jehanabad : स्कॉर्पियो रोककर बाइक सवार युवकों ने दंपती से की मारपीट

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय बाजार स्थित पुरानी थाना के समीप गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक स्कॉर्पियो को रोककर उसमें सवार पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में पति घायल हो गए

विज्ञापन

काको. स्थानीय बाजार स्थित पुरानी थाना के समीप गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक स्कॉर्पियो को रोककर उसमें सवार पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में पति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी उदय शंकर शर्मा के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वे अपनी पत्नी के साथ जहानाबाद से स्कॉर्पियो द्वारा घर लौट रहे थे. इसी दौरान काको बाजार के पास पुरानी थाना के समीप बाइक सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने स्कॉर्पियो रोककर पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उदय शंकर शर्मा घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पीएचसी काको पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. घटना के बाद कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. इधर, घायल के बयान पर काको थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी है. फुटेज के आधार पर दोनों आरोपित युवकों की पहचान कर ली गयी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन