Jehanabad : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पतिबिगहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पति बिगहा गांव निवासी कंचन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है

विज्ञापन

रतनी. पतिबिगहा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान पति बिगहा गांव निवासी कंचन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि कंचन कुमार बाइक से अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. मामले की जानकारी संबंधित थाना को दी गई है.

पाइपलाइन लीक होने से सड़क पर बह रहा पानी

हुलासगंज. पटना-गया मुख्य सड़क पर पानी सप्लाई पाइपलाइन पिछले दो महीनों से लीक होने के कारण लगातार पानी बहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. सड़क पर जमा पानी जहां फिसलन का कारण बन रहा है. बाजार क्षेत्र में भी पानी भरने से खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. टुली शर्मा, बसंत साव, तपेश्वर शर्मा और नरेश साव ने बताया कि पीएचडी द्वारा बाजार में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन पाइप में लीक होने के कारण पिछले दो महीनों से मुख्य सड़क पर निरंतर पानी बह रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन