Bihar News: बिहार के इन 7 जगहों पर बनाये जायेंगे परमानेंट होल्डिंग एरिया, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के सात जगहों पर परमानेंट होल्डिंग एरिया बनाया जायेगा. दरअसल, त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ उमड़ती है, जिसके कारण होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया गया. देश के 76 रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने का फैसला लिया गया.
Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर्स की भीड़ को बढ़ता देख बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, राज्य में सात जगहों पर परमानेंट होल्डिंग एरिया बनाया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, उन सात जगहों में पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गयाजी, दरभंगा, छपरा और कटियार शामिल है.
त्योहारों में उमड़ने वाली भीड़ के कारण लिया फैसला
मालूम हो, त्योहारों जैसे दशहरा, दीवाली, होली, रक्षाबंधन और छठ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती है. कई बार तो प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ होती है कि पैसेंजर्स को पैर तक रखने की जगह नहीं मिल पाती है. कई बार भीड़ उमड़ने के कारण लोगों की ट्रेन तक छूट जाती है. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए 7 जगहों को चिह्नित किया गया है.
होल्डिंग एरिया में लगाई जायेगी एलइडी स्क्रीन
जानकारी के मुताबिक, बिहार के ऐसे सात रेलवे स्टेशनों को चिह्नित किया गया है, जहां यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ती है. इन सात स्टेशनों के बाहर परमानेंट होल्डिंग एरिया बनाया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, इन होल्डिंग एरिया में एलइडी स्क्रीन लगाई जायेगी. इन स्क्रीन पर संबंधित स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी दी जायेगी.
पैसेंजर्स को मिलेगी ये सभी सुविधाएं
इसके अलावा अन्य सुवाधाओं को लेकर बताया गया कि ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे. साथ ही यहां पैसेंजर्स को बैठने के लिये कुर्सियां, टॉयलेट और पानी पीने की भी उचित सुविधाएं होंगी. इन सात रेलवे स्टेशनों पर इस तरह से खास सुविधाएं पैसेंजर्स को मिल सकेंगी.
इन राज्यों में भी बनाये जायेंगे होल्डिंग एरिया
दरअसल, बिहार के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाये जायेंगे, जहां पैसेंजर्स को हाइटेक सुविधाएं मिल सकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










