Jehanabad : करपी इंटर विद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

करपी. प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा. आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करपी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि नशा आज समाज की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक बन चुका है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है. उन्होंने बताया कि नशे के कारण न केवल शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक संबंध भी कमजोर हो जाते हैं. थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की. इस दौरान थानाध्यक्ष ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि मोबाइल कॉल, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया मैसेज और ओटीपी के माध्यम से ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लोगों को सतर्क रहने, अनजान कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न देने तथा किसी को भी ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गयी. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गयी. कार्यक्रम में यौन उत्पीड़न और महिला सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना होने पर बिना डर शिकायत दर्ज करानी चाहिए. विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजर इमाम ने भी छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन