ePaper

Jehanabad : कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से लोगों को किया जागरूक

Updated at : 05 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से लोगों को किया जागरूक

िधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को इनडोर स्टेडियम में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Jehanabad Election. जहानाबाद नगर. विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को इनडोर स्टेडियम में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शशि फाउंडेशन, पटना की टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया. कलाकारों में हौबिनस कुमार, संजय सिन्हा, अशोक कुमार, सुशील कुमार, बीपन कुमार, ज्योति कुमारी और अमृतेश कुमार शामिल रहे. उन्होंने गीतों और संवादों के जरिये संदेश दिया लोकतंत्र की पहचान, आपका मतदान. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा, जिला अधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनीत कुमार, एसपी, डीडीसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बताते चलें कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान मतदाता सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना की ओर से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला चलायी जा रही है. केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक एसके मालवीय और कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ के निर्देशानुसार तथा प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी व केंद्रीय संचार ब्यूरो के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्र आर्य की देखरेख में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन