Jehanabad : भयमुक्त चुनाव के लिए किया एरिया डोमिनेशन

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस ने भयमुक्त चुनाव के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों के साथ एरिया डोमिनेशन किया. एसडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में नगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया और भयमुक्त होकर मतदान करने की लोगों से अपील की.

विज्ञापन

Jehanabad Election. जहानाबाद नगर. नगर थाने की पुलिस ने भयमुक्त चुनाव के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों के साथ एरिया डोमिनेशन किया. एसडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाले गये फ्लैग मार्च में नगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने सड़क पर फ्लैग मार्च किया और भयमुक्त होकर मतदान करने की लोगों से अपील की. अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर मतदाता को मतदान करने में प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो वैसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को डरने की जरूरत नहीं है. अगर कोई भी असामाजिक तत्व किसी व्यक्ति को डराने -धमकाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. फ्लैग मार्च आंबेडकर चौक, अस्पताल मोड़, अरवल मोड़, राजाबाजार, वभना, साहबाजपुर, काको मोड़, घोसी मोड़ होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति विधि -व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन