Jehanabad : पचकेश्वर गांव में तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पचकेश्वर गांव में एक वृद्ध महिला की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतका 65 वर्षीय लालती देवी शनिवार की देर शाम स्वजनों को तालाब के निकट शौच जाने की बात कह घर से निकली थी

विज्ञापन

करपी. पचकेश्वर गांव में एक वृद्ध महिला की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतका 65 वर्षीय लालती देवी शनिवार की देर शाम स्वजनों को तालाब के निकट शौच जाने की बात कह घर से निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गयी. देर रात तालाब में मृतका की शव पानी में तैरते देख ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल इसकी सूचना पुलिस को दी. संभावना व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध महिला की तालाब में पैर फिसल गयी होगी. वह तालाब से बाहर नहीं निकल पायी और अत्यधिक ठंढ होने के कारण उसकी मौत हो गई होगी. सूचना मिलते ही पुलिस पंचकेश्वर गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल अरवल ले गयी लेकिन देर रात हो जाने के कारण मृतका का अंत्यपरीक्षण रविवार को हुआ. प्रभारी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि में तालाब में गिरने के कारण महिला के डूबने से मृत्यु हुई है. महिला के शव को अंत्यपरीक्षण करा शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है एवं इस मामले में थाने में यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन