Jehanabad : सरस्वती पूजा में फूहड़ गाना व अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में डीएम अनिल कुमार सिन्हा और एसपी अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में सरस्वती पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में डीएम अनिल कुमार सिन्हा और एसपी अपराजित लोहान की संयुक्त अध्यक्षता में सरस्वती पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गयी. बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये. डीएम ने सभी को सतर्क रहने और स्कूल, कोचिंग संस्थान, पूजा पंडाल और अन्य सार्वजनिक स्थानों में भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि फूहड़ गाना बजाने वाले और असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके तहत नगर और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बल, सशस्त्र पुरुष- महिला दल और लाठीबल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. एसपी ने मूर्ति विसर्जन मार्ग का सत्यापन, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और हाइराइज बिल्डिंगों में संभावित खतरों की जांच करने के निर्देश दिये. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाले पोस्टों पर विशेष नजर रखी जायेगी. थानाध्यक्षों को जबरन चंदा वसूली रोकने, उल्लंघन करने वाले पंडालों पर कार्रवाई करने और निर्धारित समय एवं मानक के अनुसार मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. सभी पूजा समिति सदस्यों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या दंडाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से हटेंगे नहीं, और नियमों का पालन न करने वाली समितियों या असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही साउंड सिस्टम का स्तर 80 डीबी से अधिक नहीं होने दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन