Jehanabad : मारपीट मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुलासगंज थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

हुलासगंज/रतनी

. एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुलासगंज थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रूपाबिगहा निवासी देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह दो दिन पूर्व अपने गांव में हुई मारपीट की घटना में शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.

वहीं रतनी के शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर मारपीट के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि उत्तरापट्टी गांव में छापेमारी कर मारपीट के आरोपी अरविंद मांझी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि खजूरबाना गांव से मारपीट के मामले में ही फरार चल रहे अभियुक्त प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां पूछताछ के बाद दोनों लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन