Jehanabad : घोसी में पोखर में डूबने से युवक की गयी जान

ढोंगरा गांव स्थित डायट प्रशिक्षण केंद्र से उत्तर पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति ढोंगरा गांव निवासी टहलु मांझी बताया जाता है.
घोसी. ढोंगरा गांव स्थित डायट प्रशिक्षण केंद्र से उत्तर पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति ढोंगरा गांव निवासी टहलु मांझी बताया जाता है. मृतक ढोंगरा गांव स्थित पोखर के समीप शौच करने गया था. उसी क्रम में अचानक उसका पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया जिससे पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक के शव को आसपास के ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया. सूचना पाकर घोसी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है.
महिला बोगी में यात्रा करते छह पुरुष पकड़ाये
जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते छह पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 6 पुरूष यात्री को पकड़ा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




