ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत के बाद हंगामा, आगजनी

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत के बाद हंगामा, आगजनी

रजवाहा के पास मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत पर हंगामा

विज्ञापन

कलेर (अरवल). उपाध्याय बिगहा के चंदा पुल के समीप अमरा रजवाहा के पास मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया. जाम की सूचना मिलते ही मेहंदिया और परासी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. लेकिन इस दौरान भीड़ उग्र हो गयी. अंधेरे का फायदा उठाकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. उग्र भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस में आग लगाने का प्रयास किया. उग्र भीड़ ने एक अन्य वाहन का शीशा तोड़ दिया. इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास खड़े करीब एक दर्जन बालू लदे ट्रकों के शीशे भी तोड़ दिये गये. स्थिति बिगड़ते देख जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया. अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद किसी तरह हालात को काबू में किया गया और मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि उग्र भीड़ ने कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. कलेर से अंजनी कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन