गुड्स शेड में सेंटिंग के दौरान पटरी से उतरी मालगाड़ी की एक बोगी

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड में सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक बोगी पटरी से उतर गया.
जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर गुड्स शेड में सेंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक बोगी पटरी से उतर गया. हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य तरीकों से हो रहा है. बताया जाता है कि मालगाड़ी सीमेंट लेकर जहानाबाद आया था. मालगाड़ी का बोगी गुड शेड में लगा था जिसके बाद ट्रेन से सीमेंट को अनलोड किया गया. अनलोड करने के बाद मालगाड़ी को जैसे ही गुड शेड से निकाला जा रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया. मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से नीचे उतर जाने की खबर मिलते ही रेलवे के कर्मी परेशान हो गये तथा आनन-फानन में मौके पर पहुंच गये. मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरने से कोई नुकसान तो नहीं हुआ और न ही इसका प्रभाव पीजी रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन पर हुआ. रेलवे के कर्मी मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास में जुटे हुए हैं. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि अनलोड के बाद मालगाड़ी को गुड शेड से निकाला जा रहा था. इसी दौरान एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




