भाकपा माओवादी का सदस्य मुन्ना गिरफ्तार
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात छापेमारी कर मुन्ना यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार वह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है और पाली थाना क्षेत्र के सैदाचक गांव का निवासी है. एसपी आदित्य कुमार […]
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात छापेमारी कर मुन्ना यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार वह नक्सली संगठन भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य है और पाली थाना क्षेत्र के सैदाचक गांव का निवासी है. एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गुरुवार को उक्त नक्सली को जेल भेजा गया. उसके विरुद्ध कड़ौना ,काको एवं पाली थाने में हत्या एवं नक्सली वारदातों से संबंधित कम से कम पांच मामले दर्ज है.
छापेमारी का नेतृत्व कड़ौना ओपी के प्रभारी राजाराम कुमार ने की. खबर के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल कांडों एवं हत्या की घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाने वाला मुन्ना यादव जहानाबाद जिले के पाली और पटना जिले के मसौढ़ी के सीमाना क्षेत्र में घूम रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










