खाते से उड़ाये 50 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने अपने को बताया था बैंक का मैनेजर जहानाबाद : शहर में सक्रिय साइबर क्राइम करनेवाले गिरोह के लोगों ने फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया. बुधवार को साइबर अपराधियों की शिकार हुई सीआरपीएफ के जवान मृगेंद्र कुमार की पत्नी और होरिलगंज मुहल्ले की निवासी सुनीता देवी. अपराधियों ने मोबाइल फोन पर उनके […]

विज्ञापन
अपराधियों ने अपने को बताया था बैंक का मैनेजर
जहानाबाद : शहर में सक्रिय साइबर क्राइम करनेवाले गिरोह के लोगों ने फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया. बुधवार को साइबर अपराधियों की शिकार हुई सीआरपीएफ के जवान मृगेंद्र कुमार की पत्नी और होरिलगंज मुहल्ले की निवासी सुनीता देवी. अपराधियों ने मोबाइल फोन पर उनके खाते और एटीएम से संबंधित गुप्त जानकारियां ले ली और कुछ हीं मिनटों में उन्हें लगा दी 50 हजार रुपये की चपत. बताया गया है कि जालसाजों ने उनके खाते से कुछ पैसे निकाले और कुछ पैसों से परचेजिंग कर ली. पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी एसबीआइ कृषि शाखा में और स्थानीय पुलिस को दी है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार को उक्त महिला के मोबाइल फोन पर एक कॉलआया. कॉल करनेवाला अपने आप को एडीबी बैंक का कर्मी दीपक कुमार बताया और कहा कि मैं काउंटर नंबर दो पर बैठता हूं आपका एटीएम बंद कर दिया गया है और खाता भी बंद किया जा रहा है. इसे चालू रखने के लिए तुरंत अपना आधारकार्ड और एटीएम का नंबर बताएं नहीं बताने पर खाता भी बंद कर दिया जायेगा और पैसे सीज हो जायेंगे.
आनन-फानन में उक्त महिला फर्जी बैंक कर्मी के झांसे में आ गयी और अपने खाते का नंबर एटीएम कार्ड की गुप्त जानकारियां दे दी. इसके बाद जालसाज ने महिला को यह झूठा आश्वासन दिया कि आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेज रहा हूं उस नंबर को लेकर बैंक के काउंटर पर जाइयेगा, नंबर देखने के बाद आपका बंद खाता चालू हो जायेगा. कुछ ही देर के बाद उक्त महिला के मोबाइल फोन पर कुल 50 हजार रुपये की निकासी हो जाने का मैसेज आया तब महिला का माथा ठनका और वह दौड़ी-दौड़ी बैंक में गयी तब उन्हें अपने साथ हुई जालसाजी की जानकारी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन