अपराधियों ने की फायरिंग, दहशत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुस्साहस. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद , वर्चस्व के लिए दिया घटना को अंजाम एक दिन पूर्व मुहल्ला के एक युवक से हुआ था विवाद, हुआ था पथराव जहानाबाद : शहर के काको रोड स्थित पथ परिवहन निगम कार्यालय के समीप आदर्श कॉलोनी में शनिवार की शाम करीब छह बजे अपराधियों के एक गिरोह ने […]
विज्ञापन
दुस्साहस. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद , वर्चस्व के लिए दिया घटना को अंजाम
एक दिन पूर्व मुहल्ला के एक युवक से हुआ था विवाद, हुआ था पथराव
जहानाबाद : शहर के काको रोड स्थित पथ परिवहन निगम कार्यालय के समीप आदर्श कॉलोनी में शनिवार की शाम करीब छह बजे अपराधियों के एक गिरोह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दी, जिससे मुहल्ले के लोगों के बीच कुछ देर के लिए भगदड़ मच गयी. लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. छह-सात चक्र गोलियां चलाये जाने की सूचना है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूचना पाकर एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव और नगर थाने की पुलिस सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां से गोली के तीन खोखे जब्त किये गये हैं, जिसमें एक 9 एमएम और दो 315 बोर की गोली का खोखा है. बताया गया है कि वर्चस्व दिखाने के लिए असामाजिक तत्वों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है.
इस संबंध में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार को नशे में धुत महेंद्र चौधरी समेत आठ-दस असामाजिक तत्वों का गिरोह एक व्यक्ति को पकड़ कर लाया और मुहल्ला के निवासी सुरेश प्रसाद के घर के दरवाजे पर उसकी पिटायी करने लगा. उनके पुत्र विद्या भूषण कुमार ने अपने दरवाजे से उनलोगों को हट जाने के लिए कहा था. इसी बात को लेकर और अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए शुक्रवार को ही शाम में असामाजिक तत्वों के गिरोह ने विद्याभूषण को उसके घर पर आकर धमकी दी थी. विरोध करने पर उनके घर पर पथराव किया था जिसमें चोट लगने से वे जख्मी हो गये थे. अपराधियों ने अपना दबदबा दिखाने के लिए शनिवार की शाम मुहल्ले में जाकर तांडव मचाया. हथियारों से लैस कई अपराधियों का गिरोह मारने की नियत से हमला किया और कई चक्र गोलियां चलायी. शाम रहने की वजह से लोगों का आवागमन हो रहा था. वहां भगदड़ मच गयी. विद्याभूषण जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गये. अपराधियों ने उनके घर के पास और मुहल्ले की गली में गोलियां चलाते हुए वहां से भाग निकला. लोगों के अनुसार अपराधियों के द्वारा दस-बारह चक्र गोलियां चलायी गयी है. हमला करने में शामिल कुछ लोगों का नाम पुलिस को बताया गया है. सभी अपराधी प्रवृत्ति के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










