अनियंत्रित टेंपों पलटने से पांच लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : जहानाबाद से मखदुमपुर जा रहा तेज रफ्तार टेंपों अनियंत्रित होकर कारगिल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टेंपो में सवार पांच यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जबकि दो अन्य नीजि अस्पताल में अपना इलाज कराया. घायलों में नौरू निवासी रूबी कुमारी, […]

विज्ञापन

जहानाबाद,नगर : जहानाबाद से मखदुमपुर जा रहा तेज रफ्तार टेंपों अनियंत्रित होकर कारगिल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टेंपो में सवार पांच यात्री घायल हो गये. घायलों में तीन यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जबकि दो अन्य नीजि अस्पताल में अपना इलाज कराया. घायलों में नौरू निवासी रूबी कुमारी, सादपुर निवासी बब्लू कुमार तथा गया जिले के सलोना बिगहा निवासी वाल्मिकी कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है

कि यात्रियों को लेकर एक विक्रम टेंपो जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित दरधा नदी पुल के समीप बने स्टैंड से मखदुमपुर के लिए रवाना हुआ था. चालक द्वारा टेंपो को तेज गति में परिचालित किया जा रहा था. कारगिल चौक के समीप टर्निंग पर तेज गति होने के कारण चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिससे टेंपो दुर्घटना ग्रस्त हो गया .दुर्घटना होने की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना के बाद टेंपो चालक भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन