कैश की कमी से उपभोक्ता हो रहे परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दो दिनों से बंद है एसबीआइ मुख्य शाखा की एटीएम जहानाबाद : जिले के बैंकों में इन दिनों कैश की कमी होने से उपभोक्ताओं को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता पैसे की निकासी को लेकर एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं. शहर में विगत दो दिनों से एसबीआइ मुख्य शाखा सहित कई […]
विज्ञापन
दो दिनों से बंद है एसबीआइ मुख्य शाखा की एटीएम
जहानाबाद : जिले के बैंकों में इन दिनों कैश की कमी होने से उपभोक्ताओं को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता पैसे की निकासी को लेकर एटीएम का चक्कर लगा रहे हैं. शहर में विगत दो दिनों से एसबीआइ मुख्य शाखा सहित कई जगहों पर एटीएम बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी है. एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गयी है. लगन एवं परीक्षा एक साथ चलने के कारण जरूरतमंद लोग घंटों लाइन में लग पैसे निकालने के लिए खड़े हैं. एटीएम बंद रहने के कारण उपभोक्ता लंबी कतार में खड़े हो पैसे की निकासी करने को विवश हैं. इधर, होली पर्व नजदीक रहने के कारण कई लोगों को कैश की कमी जैसी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है. बाजार में पहुंचे उपभोक्ता कैश नहीं रहने की वजह से डेविट कार्ड का प्रयोग कर खरीदारी कर रहे हैं.
कई दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पॉश मशीन नहीं रहने के कारण खरीदारी करनेवाले उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
एक सप्ताह से है कैश की कमी :विगत एक सप्ताह पूर्व से ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भी पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं पहुंच रहा है. कैश नहीं पहुंचने के कारण बैंक कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं, उपभोक्ता आधा-अधूरा पैसा लेकर घर लौट रहे हैं. ऐसे में उपभोक्ताओं को शादी-विवाह एवं पर्व पर होनेवाले जरूरी घरेलू कार्य करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एक सप्ताह में बैंक को ठीक से चलाने के लिए 15 से 16 करोड़ रुपये की जरूरत रहती है. जरूरत के हिसाब से रुपये नहीं मिलने के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही है. इस बाबत एसबीआइ की मुख्य शाखा के एटीएम इंचार्ज रंजन कुमार ने बैंक में करेंसी की कमी रहने के कारण एटीएम में पैसा नहीं डाले जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बैंक को जरूरत के अनुसार सप्ताह में आधा-अधूरा भी पैसा प्राप्त नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










