पंचायत उपचुनाव की मतगणना आज

Updated:
विज्ञापन

तैयारी पूरी. सभी प्रखंड मुख्यालयों में बनाया गया है मतगणना केंद्र मतदान कर्मियों को दिया गया मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण जहानाबाद,नगर : पंचायत उपचुनाव की मतगणना दो मार्च को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में करायी जायेगी. मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. मतगणना में बूथ संख्या के अनुरूप कर्मियों को […]

विज्ञापन

तैयारी पूरी. सभी प्रखंड मुख्यालयों में बनाया गया है मतगणना केंद्र

मतदान कर्मियों को दिया गया मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण
जहानाबाद,नगर : पंचायत उपचुनाव की मतगणना दो मार्च को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में करायी जायेगी. मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. मतगणना में बूथ संख्या के अनुरूप कर्मियों को लगाया गया है. मतगणना कार्य में लगाये गये कर्मियों को बुधवार को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. जिले में 56 पदों के लिए 69 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को चुनाव संपन्न हुआ था. चुनाव में 38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.
मतदान की समाप्ति के बाद प्रशासन मतगणना की तैयारी शुरू कर दिया था. गुरुवार की प्रात: आठ बजे से मतगणना का कार्य आरंभ होगा. जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए सदर प्रखंड कार्यालय,जीविका भवन काको, उच्च विद्यालय घोसी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मोदनगंज, प्रखंड कार्यालय हुलासगंज, प्रखंड कार्यालय स्थित निर्वाचन भवन मखदुमपुर तथा प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन रतनी-फरीदपुर में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. मतगणना केंद्र पर उपचुनाव में जितने बूथों पर चुनाव हुआ उसके अनुसार टेबल लगाये गये हैं.
मतगणना का कार्य शाम छह बजे तक चलेगा.अगर किसी मतदान केंद्र की मत पेटी खुल गयी होगी तो जब तक उस पेटी का मतगणना कार्य पूरा नहीं हो जाता मतगणना जारी रहेगी. किसी भी स्थिति में रात्रि में मतगणना नहीं की जायेगी. इसके लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस बात का ख्याल रखे की मत पेटिका खोलते समय उतने ही मत पेटिका खोले जितनी गणना संध्या 06 बजे तक संभव हो. मतगणना को लेकर सभी प्रखंडों के निर्वाची पदाधिकारी मतगणना कर्मियो के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं. मतगणना के लिए सदर प्रखंड में 01, मोदनगंज में 03, घोसी में 03, हुलासगंज में 06, मखदुमपुर में 03, काको में 02 तथा रतनी-फरीदपुर में 02 टेबल लगाये गये हैं. कर्मियों को प्रशिक्षण में बताया गया है कि मतगणना से पूर्व सभी बैलेट पेपर को उम्मीदवार के नाम से अनुसार अलग-अलग करें उसके बाद उनकी गणना करें. पंचायत उपचुनाव में सदर प्रखंड में पंच के 02, मखदुपुर प्रखंड में पंच के 11, काको प्रखंड में पंच के 06, मोदनगंज प्रखंड में वार्ड के 01 तथा पंच के 09, घोसी प्रखंड में वार्ड के 04 तथा पंच का 06, रतनी प्रखंड में पंच के 03 तथा हुलासगंज प्रखंड में पंसस के 01, वार्ड के 03 तथा पंच के 07 पदों के लिए चुनाव हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन