अश्लील हरकत करने वाले अधिकारी को गिरफ्तार करें
जहानाबाद : एक पखवारा पूर्व पदाधिकारी पर कथित छेड़छाड़ का लगा आरोप का मामला नरम होने का नाम नहीं ले रहा है. महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी ने शनिवार को अश्लील हरकत करने वाले पदाधिकारी डीपीओ को प्रशासन से गिरफ्तार करने की मांग की है. शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना के एक पखवारा बीत जाने के […]
जहानाबाद : एक पखवारा पूर्व पदाधिकारी पर कथित छेड़छाड़ का लगा आरोप का मामला नरम होने का नाम नहीं ले रहा है. महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी ने शनिवार को अश्लील हरकत करने वाले पदाधिकारी डीपीओ को प्रशासन से गिरफ्तार करने की मांग की है. शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना के एक पखवारा बीत जाने के
बावजूद अधिनस्त महिला कर्मचारी के शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं किया गया है. छेड़छाड़ के घटना होने के बाद तमाम आला अधिकारी से न्याय की गुहार लगायी. लेकिन बड़े पदाधिकारी का मामला होने के कारण लोग इसे रफा दफा करने में जुटे हैं. पीड़िता पर्यवेक्षिका ने प्रशासन से उचित कार्रवाई कर अश्लील व्यवहार करने वाले डीपीओ को गिरफ्तार करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










