दहेज के लिए युवती की हत्या, ससुराल वाले फरार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ससुराल वालों ने साक्ष्य नष्ट करने के लिए आरती के शव को जलाया जहानाबाद : जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुनाईविगहा गांव स्थित ससुराल में एक युवती की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार को हत्या के मामले का खुलासा होने के बाद मृत युवती आरती के भाई विकास कुमार […]
विज्ञापन
ससुराल वालों ने साक्ष्य नष्ट करने के लिए आरती के शव को जलाया
जहानाबाद : जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुनाईविगहा गांव स्थित ससुराल में एक युवती की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार को हत्या के मामले का खुलासा होने के बाद मृत युवती आरती के भाई विकास कुमार के बयान पर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. एफआइआर में युवती के पति दीपक कुमार, ससुर रामाशीष यादव, सास एवं देवर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार हैं.
शकुराबाद के थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि हत्या किये जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना के संबंध में बताया गया है कि परसविगहा थाना क्षेत्र के जय करण विगहा गांव की मूल निवासी युवती आरती कुमारी की शादी वर्ष 2015 में गुनाईविगहा गांव के निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी. प्राथमिकी के सूचक विकास कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के वक्त उपहार स्वरूप कई सामान दिये गये थे.
शादी के कुछ माह बाद बाइक और सोने की चेन की नाजायज मांग पूरी नहीं करने पर उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू किया और अंतत: उसकी हत्या कर साक्ष्य को नष्ट करने के लिए शव को जला दिया. बुधवार को इस घटना की जानकारी मिलने पर आरती के मायके वाले गुनाईविगहा
गांव स्थित उसके ससुराल में गये वहां झगड़ा भी हुआ. बहन के नहीं मिलने पर उसका भाई विकास शकुराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले हल्ला हुआ था कि आरती की मौत करेंट लगने से हुई है लेकिन अभियुक्तों ने इसकी सूचना युवती के मायके के लोगों को नहीं दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है गिरफ्तारी के भय से सभी अभियुक्त घर छोड़कर फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










