शराबबंदी में प्रशासन का करें सहयोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एलान . शराब बेचने वालों को नहीं छोड़ेगी सरकार जिलाधिकारी को महिलाओं ने जम कर सुनायी खरी-खोटी फुलवारीशरीफ : बुधवार को गोविंदपुर मुसहरी का नजारा बदला-बदला नजर आ रहा था. सरकार के आला अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला गोविंदपुर के दलित समाज के लोगों की तकदीर बदलने की इबारत लिख रहा था. आला अधिकारियों में […]
विज्ञापन
एलान . शराब बेचने वालों को नहीं छोड़ेगी सरकार
जिलाधिकारी को महिलाओं ने जम कर सुनायी खरी-खोटी
फुलवारीशरीफ : बुधवार को गोविंदपुर मुसहरी का नजारा बदला-बदला नजर आ रहा था. सरकार के आला अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला गोविंदपुर के दलित समाज के लोगों की तकदीर बदलने की इबारत लिख रहा था. आला अधिकारियों में जिलाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल व एसएसपी मनु महाराज सहित डीडीसी पटना, सिटी एसपी पश्चिम रवींद्र कुमार, एएसपी राकेश कुमार, एसडीओ दानापुर, सीडीपीओ दानापुर, बीडीओ-सीओ दानापुर व उत्पाद विभाग के आला अधिकारी शामिल थे.
जिलाधिकारी ने गोविंदपुर मुसहरी पहुंचते ही दलित समाज के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि सरकार शराब बंद करने एवं कराने के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.इतना ही नहीं जो लोग शराब का कारोबार बंद कराने में सरकार की मदद करेंगे उनको सरकार प्रोत्साहित भी करेगी. सरकार शराब कारोबारियों की जीविकोपार्जन के लिए कई योजनाएं चला रही हैं,
जिनमें जीविका के द्वारा गाय,बकरी,मुरगी, मधुमक्खी व मछलीपालन आदि के लिए ऋण भी मुहैया करा रही है. इसके अलावा ठेला-रिक्शा एवं चाय-पान की दुकान खुलवा कर भी आर्थिक उत्थान करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर इच्छुक लोग फाॅर्म भर कर बीडीओ के माध्यम से ऋण लेने की प्रक्रिया पूरी करें. जिलाधिकारी के समक्ष मौके पर ही चालीस लोगों ने अपना परचा भरा, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के बीच 15-15 हजार की राशि चेक के माध्यम से वितरित की गयी. जिलाधिकारी ने कहा कि दी जा रही राशि लाभुकों के स्वावलंबन के लिए है और वे इस राशि से लाभ कमा कर किस्तों में अपनी सुविधानुसार सरकार को वापस लौटायेंगे.
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने के बाद इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में नामांकन समेत सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कवायद तेज करने का निर्देश दिया.जिलाधिकारी व एसएसपी ने आला अधिकारियों के साथ गोविंदपुर में शराब बनाने की भट्ठियों का घूम घूम कर मुआयना किया और सभी को सील करने का निर्देश दिया.
दो दर्जन से अधिक परिवारों को मिली जीविकोपार्जन के लिए राशि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










