पेट्रोल पंप पर लगे ट्रक को ले भागे चोर
जहानाबाद : शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा किये गये एक ट्रक की चोरी हो गयी. चोरी गया वाहन मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल गांव निवासी श्रवण कुमार की थी. इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ट्रक ड्राइवर शैलेश कुमार को अभियुक्त बनाया गया है. ड्राइवर […]
जहानाबाद : शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा किये गये एक ट्रक की चोरी हो गयी. चोरी गया वाहन मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल गांव निवासी श्रवण कुमार की थी. इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ट्रक ड्राइवर शैलेश कुमार को अभियुक्त बनाया गया है. ड्राइवर कड़ौना ओपी क्षेत्र के सुकना विगहा गांव का रहनेवाला है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीआर 25 जी 3545 नं0 का ट्रक स्थानीय आइसीआइसीआइ बैंक के समीप पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात खड़ा किया गया था.
दूसरे दिन उसमें काम कराना था. मिस्त्री जब वाहन लाने गया, तो वह गायब था. ट्रक की चोरी हो गयी थी. वाहन मालिक का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व कमीशन बढ़ाने की बात को लेकर उनका अपने ड्राइवर के साथ विवाद हुआ था. ड्राइवर ने ड्यूटी छोड़ देने और अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. वाहनमालिक ने आरोप लगाया है कि ट्रक चोरी में उसके ड्राइवर का हाथ है. थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










