एक सप्ताह बीता मनरेगा योजना की नहीं हुई जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
योजना में धांधली को लेकर की गयी थी शिकायत शिकायतकर्ता ने लिया अनशन करने का निर्णय जहानाबाद : जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के रतनी पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली को लेकर पूर्व में किये गये शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आवेदनकर्ता काफी आहत हैं. मनरेगा योजना में जारी अनियमितता को लेकर रकसिया […]
विज्ञापन
योजना में धांधली को लेकर की गयी थी शिकायत
शिकायतकर्ता ने लिया अनशन करने का निर्णय
जहानाबाद : जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के रतनी पंचायत में मनरेगा योजना में धांधली को लेकर पूर्व में किये गये शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आवेदनकर्ता काफी आहत हैं. मनरेगा योजना में जारी अनियमितता को लेकर रकसिया निवासी नागेंद्र कुमार ने बीती 8 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में शिकायत दी थी. बीडीओ को दिये आवेदन में मनरेगा योजना में हो रही गड़बड़ी को लेकर जांच करने की मांग की थी. शिकायतकर्ता के प्राप्त आवेदन के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सीओ से तत्काल 24 घंटे में योजना संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभिलेख नहीं उपलब्ध होने और जांच प्रभावित होने के कारण शिकायतकर्ता का सब्र का बांध टूटता जा रहा है.
जांच नहीं होने से आहत शिकायतकर्ता 18 फरवरी से अनशन करने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि पदाधिकारी द्वारा जांच में कोताही बरती जा रही है एवं ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. हालांकि अनियमितता को लेकर किये गये शिकायत के जांच के बावत पदाधिकारी ने देर होना वीआरएस संगीता देवी का तवादला होना मुख्य वजह बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता ने योजना संबंधित अभिलेख नहीं होने का दावा किया है. जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










