निगम की पांच बसों का परिचालन शीघ्र

Updated:
विज्ञापन

पहल . ये बसें जहानाबाद से औरंगाबाद, हसपुरा, गया भाया हुलासगंज चलेंगी जहानाबाद,नगर : खंडहर में तब्दील बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के डीपो में शीघ्र ही रौनक बढ़ने वाली है. राज्य पथ परिवहन निगम ने जिले को पांच नयी बसें उपलब्ध करायी हैं, जिसका अगले दो-तीन दिनों में परिचालन आरंभ हो जायेगा. ये बसें […]

विज्ञापन

पहल . ये बसें जहानाबाद से औरंगाबाद, हसपुरा, गया भाया हुलासगंज चलेंगी

जहानाबाद,नगर : खंडहर में तब्दील बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के डीपो में शीघ्र ही रौनक बढ़ने वाली है. राज्य पथ परिवहन निगम ने जिले को पांच नयी बसें उपलब्ध करायी हैं, जिसका अगले दो-तीन दिनों में परिचालन आरंभ हो जायेगा. ये बसें जहानाबाद से औरंगाबाद, हसपुरा, गया भाया हुलासगंज तथा अरवल तक चलेंगी. इन बसों के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. वर्तमान में निजी बसों पर यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह लादा जाता है. ऐसे में निगम की बसों का परिचालन शुरू होने से यात्री सुखद यात्रा का आनंद ले पायेंगे. वर्तमान में जहानाबाद डीपो से निगम के एक भी बसों का परिचालन नहीं हो रहा है.
विभागीय उदासीनता के कारण पूर्व में परिचालित बसें जहां-तहां खड़ी हैं. इसका एक अन्य कारण बसों का पुराना होना भी बताया जाता है. वर्तमान में जहानाबाद डीपो में चार नियमित कर्मी हैं, जबकि दैनिक मजदूरी पर आठ कंडक्टर तथा आठ चालकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इनकी प्रतिनियुक्ति डीपो को मिली नई बसों के परिचालन के लिए हुआ है. पहले जब निगम के बसों का परिचालन होता था तो उसके लिए रेलवे परिसर में काउंटर बना था, लेकिन उसका नामोनिशान मिट गया है तथा वहां अवैध कब्जा है. डीपो को नयी बसें मिलने के बाद परिचालन के लिए जिला पदाधिकारी से पत्राचार किया गया है. जिला प्रशासन ने नयी बसों का परिचालन मॉडल बस पड़ाव से करने की अनुमति दी है. हालांकि, अबतक डीपो में काउंटर की व्यवस्था नहीं की है
रूट का निर्धारण
जिले को निगम ने पांच बसें उपलब्ध करायी हैं, जिसका शीघ्र परिचालन आरंभ हो जायेगा. इससे आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. बसों के परिचालन के लिए रूट का निर्धारण कर लिया गया है.
देवेंद्र कुमार, प्रतिष्ठान अधीक्षक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन