जांच करने एसआइटी की टीम पहुंची जहानाबाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बीएसएससी प्रारंभिक परीक्षा के वायरल प्रश्न व आंसर की जांच फर्जीवाड़ा मामले में एक और सेटर को किया गया है गिरफ्तार अब तक गिरफ्तार किये गये हैं दो परीक्षार्थी और दो सेटर एसआइटी टीम के अधिकारियों ने शुरू की जांच जहानाबाद : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के वायरल हुए प्रश्नपत्र और […]
विज्ञापन
बीएसएससी प्रारंभिक परीक्षा के वायरल प्रश्न व आंसर की जांच
फर्जीवाड़ा मामले में एक और सेटर को किया गया है गिरफ्तार
अब तक गिरफ्तार किये गये हैं दो परीक्षार्थी और दो सेटर
एसआइटी टीम के अधिकारियों ने शुरू की जांच
जहानाबाद : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के वायरल हुए प्रश्नपत्र और आंसर शीट के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्यों का एक दल मंगलवार को जहानाबाद पहुंचा. इंस्पेक्टर अमलेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम के सदस्यों ने जांच शुरू की है.
खबर के अनुसार एसआइटी की टीम वायरल हुए प्रश्नपत्र व आंसर शीट के सिलसिले में जहानाबाद आकर संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की. इस मामले में यहां दो परीक्षार्थी और दो सेटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिसमें एक महिला परीक्षार्थी भी शामिल है. बतादें कि बीएसएससी की दूसरे चरण की परीक्षा के दौरान शहर के एसएन सिन्हा कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से अनीता कुमारी और शशिकांत नामक दो परीक्षार्थी पकड़े गये थे. इन दोनों के पास 111 प्रश्नों के आंसर लिखे कागजात पाये गये थे.
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया था कि उत्तर लिखे पेपर उन्हें गया जिले के वजीरगंज निवासी विनय कुमार से मिला था. इनकी निशानदेही पर विनय पकड़ा गया था. पूछताछ के बाद विनय की निशानदेही पर रमेश कुमार उर्फ पइया नामक कथित सेटर को गिरफ्तार किया गया है. जिसे मंगलवार को जेल भेजा गया. रमेश गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ही मिरखपुर गांव का रहने वाला है. इसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई. इधर पटना से आयी एसआइटी के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है.
बताया गया है कि गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है. नगर थाने में दर्ज एफआइआर का अध्ययन करने के अलावा गिरफ्तार परीक्षार्थियों और सेटरो से पूछताछ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










