गोनसा में मां-बेटी को पीटा, जख्मी
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत गोनसा गांव में मंगलवार की सुबह दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक गुट की मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया. घायल ज्योति कुमारी 18 वर्ष एवं उसकी मां पूनम देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायल युवती […]
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कल्पा ओपी अंतर्गत गोनसा गांव में मंगलवार की सुबह दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक गुट की मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया गया. घायल ज्योति कुमारी 18 वर्ष एवं उसकी मां पूनम देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायल युवती को गहरी चोट लगी है. उसे अस्पताल में सेलाइन चढ़ाया जा रहा था. घटना के संबंध में पूनम देवी ने बताया कि उसकी बेटी कुछ दिनों पूर्व अपने ससुराल से गोनसा स्थित मायके आयी थी.
उसे इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होनी है. इस कारण वह ट्यूशन पढ़ने जाती थी. उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे गुट के लोग उसके पुत्री के बारे में गलत इल्जाम व लांछन लगाया करता था. जिसका वह विरोध करती थी इसे लेकर सोमवार की शाम में भी झगड़ा हुआ था. मंगलवार की सुबह फिर एक गुट के लोगों ने उसकी बेटी पर नाहक इल्जाम लगाने लगा जिसका वह विरोध की. इस बात पर उसे और उसकी बेटी पर हमला कर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










