स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, चार हुए जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : गया सड़क मार्ग एनएच 83 पर नौरू रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट गया. टेंपो में कई बच्चे सवार थे. हादसे में ऑटो में सवार चार बच्चे घायल हो गये. घायलों में सूरज कुमार, सतीश कुमार, बिट्टू कुमार एवं अमृतराज शामिल हैं. मई गांव के […]

विज्ञापन

जहानाबाद : गया सड़क मार्ग एनएच 83 पर नौरू रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट गया. टेंपो में कई बच्चे सवार थे. हादसे में ऑटो में सवार चार बच्चे घायल हो गये. घायलों में सूरज कुमार, सतीश कुमार, बिट्टू कुमार एवं अमृतराज शामिल हैं. मई गांव के निवासी इन बच्चों की उम्र 09 से 11 वर्ष है.

उक्त चारों स्कूली बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. दुर्घटना के बाद गिरफ्तारी के भय से ऑटो चालक बच्चों को सड़क पर छटपटाता छोड़ वहां से फरार हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. सूचना पाते ही बच्चों के अभिभावक अस्पताल में पहुंचे. प्राप्त खबर के अनुसार एरकी गांव में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं. बच्चों को लाने के लिए टेंपो मई गांव में गया हुआ था. उस पर कई स्कूली छात्र सवार थे. जब टेंपो नौरू गुमटी के समीप से गुजर रहा था उसी वक्त चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क पर पलट गयी. जिसमें चार बच्चे जख्मी हो गये.

ओवरटेक करने के कारण हुई दुर्घटना: तेज रफ्तार में और ओवरटेक करने के कारण उक्त दुर्घटना का होना बताया गया है. खबर के अनुसार मई गांव से स्कूली बच्चों को लेकर जब ऑटो इरकी ओर आ रहा था उसी वक्त उसके पीछे एक दूसरा टेंपो भी था. बताया जाता है कि दोनों टेंपो चालकों के बीच तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की होड़ हो गयी. दोनों चालक एक दूसरे को ओवरटेक करने लगे. उसी बीच स्कूली बच्चों से भरे टेंपो के चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गयी. जिसमें चार बच्चे घायल हो गये. इस दुर्घटना में घायल बच्चों के अभिभावकों में गुस्सा व्याप्त था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन