कुर्की जब्ती के वारंटी समेत 25 गिरफ्तार
जहानाबाद : विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों को पकड़ने एवं कुर्की जब्ती के मामलों की तामील करने के लिए एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर रविवार की रात विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. एस ड्राइव में विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र से कुर्की जब्ती के वारंटी समेत 25 लोगों को पुलिस […]
जहानाबाद : विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों को पकड़ने एवं कुर्की जब्ती के मामलों की तामील करने के लिए एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर रविवार की रात विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. एस ड्राइव में विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र से कुर्की जब्ती के वारंटी समेत 25 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. प्राप्त खबर के अनुसार नगर थाना क्षेत्र से 4, मखदुमपुर से 02, काको से 03, शकुराबाद से 01, परसविगहा से 02, पाली से 02, कड़ौना ओपी
से 04, भेलावर ओपी से 02, ओकरी ओपी से 04 और विशुनगंज ओपी से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है. बताया गया है कि फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था. खबर के अनुसार विशुनगंज ओपी क्षेत्र के पचवई गांव के निवासी चुन्ना विंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके विरुद्ध एक अापराधिक मामले में वारंट निर्गत था और कुर्की जब्ती करने के आदेश दिये गये थे. एस ड्राइव के तहत पुलिस जब उसके घर पर गयी तो वह उसी दौरान पकड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










