नशे में हंगामा मचा रहा युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के काको मोड़ के समीप नशे की हालत में हंगामा मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवक का नाम मनोज शर्मा है, वह अरवल जिले के करपी थाना अंतर्गत वंशी गांव का निवासी बताया गया है. इस सिलसिले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर के काको मोड़ के समीप नशे की हालत में हंगामा मचा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवक का नाम मनोज शर्मा है, वह अरवल जिले के करपी थाना अंतर्गत वंशी गांव का निवासी बताया गया है. इस सिलसिले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. गिरफ्तार युवक को शनिवार को जेल भेजा गया है.

प्राथमिकी के अनुसार पु. अ. नि. चंद्रोदय प्रकाश सशस्त्र बलों के साथ गश्त पर थे. उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में काको मोड़ दुर्गा मंदिर के समीप हंगामा मचा रहा है सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और हंगामा मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर थाने लायी.

पुलिस के अनुसार उसका मेडिकल जांच कराया गया जिसमें शराब के नशे में रहने की पुष्टि की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन