कॉलेज जाने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में बदमाशों ने किया ये हश्र, पढ़ें...!

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद स्थित आंबेदकर नगर मुहल्ले की निवासी एक नाबालिग छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में अपहृत लड़की के पिता ने नगर थाने में एक नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.दर्ज एफआइआर में पटना जिले के संपतचक निवासी युवक सन्नी कुमार को […]
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद स्थित आंबेदकर नगर मुहल्ले की निवासी एक नाबालिग छात्रा का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में अपहृत लड़की के पिता ने नगर थाने में एक नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.दर्ज एफआइआर में पटना जिले के संपतचक निवासी युवक सन्नी कुमार को अभियुक्त बनाया गया है. रविवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपित युवक को पकड़ने के लिए उसके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
घटना के संबंध में छात्रा के पिता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 12 जनवरी को सुबह 10 बजे एसएस कॉलेज जाने के लिए आंबेदकर नगर मुहल्ला स्थित अपने घर से निकली थी, जो शाम तक वापस नहीं लौटी. घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. बाद में पता चला कि संपतचक का निवासी सन्नी कुमार नामक युवक ने उसकी पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




