अतिक्रमण की गिरफ्त में आया बंधुगंज बाजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बंधुगंज बाजार में प्रतििदन सड़क िकनारे कुछ इस तरह से लगायी जाती है दुकान. मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाला बाजार बंधुगंत पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के गिरफ्त आ गयी है. चाहे एनएच 110 हो या बंधुगंज घोसी पथ सभी पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमाया जा चुका है. अतिक्रमण के कारण लोगों को […]
विज्ञापन
बंधुगंज बाजार में प्रतििदन सड़क िकनारे कुछ इस तरह से लगायी जाती है दुकान.
मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाला बाजार बंधुगंत पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के गिरफ्त आ गयी है. चाहे एनएच 110 हो या बंधुगंज घोसी पथ सभी पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमाया जा चुका है. अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. घोसी बंधुगंज बाजार पथ के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों द्वारा रोड पर ही दुकान लगायी जा रही है, जिससे कि अगर कोई वाहन उस रोड पर आ जाय तो पैदल यात्रियों को आने जाने के लिए मुश्किल से जगह बचती है. वहीं मंगलवार एवं शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. बंधुगंज घोसी पथ पर जिससे की पुरी सड़क जाम हो जाती है.
करीब पांच घंटे सड़क उस दिन बंद रहती है. सड़क पर दो पहिया वाहन पार करना भी उस दिन मुश्किल भरा काम है. वहीं एनएच 110 पर नित्य दिन सब्जी वाले, चाट-चाऊमीन वाले एवं मिठाई दुकानदारों का कब्जा है. जिससे कि बंधुगंज चौराह पर जाम की स्थिति हमेशा उस पथ पर बनी रहती है. अगर कोई वाहन अनियंत्रित हो जाय तो चौराहे बड़ी घटना की गवाह बन सकती है. वहीं प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होता देख अतिक्रमणकारियों द्वारा नित्य अपना अतिक्रमण का दायरा बढ़ाया जा रहा है. वहीं वार्ड सदस्या मुन्नी देवी का कहना है कि सरकार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाना चाहिए.
विकास की बाट जोह रहे ग्रामीण : वंशी अरवल. सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर बसे सोनभद्र मठिया गांव बिजली, शिक्षा, सड़क समेत सभी विकास कार्यों की बाट जोह रहे हैं. तीन ओर पुनपुन नदी से घिरे इस गांव में विकास के नाम पर मात्र एक प्राथमिक विद्यालय है. जहां विद्यालय में लगातार तालाबंदी की खबरें सुर्खियों में रहती है. मध्याह्न भोजन नहीं बनाने की शिकायतें बराबर विभागीय पदाधिकारियों को दी जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में गांव में आने जाने के लिए काफी पानी से होकर गुजरना पड़ता है.
गांव की आबादी लगभग 500 से ऊपर है. चुनाव के समय लोग गांव में आकर केवल विकास की बात कहते हैं परंतु चुनाव जीतने के बाद गांव पर ध्यान देने के बजाय अपना मुंह मोड़ लेते हैं. चिकित्सा के अभाव में ग्रामीण डॉक्टर पर निर्भर रहते हैं. राजद प्रखंड अध्यक्ष महाराणा सिंह ने बताया कि गांव का विकास शीघ्र होगा आवागमन की सुविधा के लिए पुनपुन नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










