दुकानदारों ने सीएम का फूंका पुतला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : फुटपाथ दुकानदार संघ ने प्रशासन पर दमन का आरोप लगाकर शहर के काको मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. पुतला दहन के उपरांत कार्यक्रम सभा में तबदील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने बाध्य होकर फुटपाथ विक्रेता कानून 2014 […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : फुटपाथ दुकानदार संघ ने प्रशासन पर दमन का आरोप लगाकर शहर के काको मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. पुतला दहन के उपरांत कार्यक्रम सभा में तबदील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने बाध्य होकर फुटपाथ विक्रेता कानून 2014 बनायी है. जिसके तहत वेडिंग जोन बनाकर तमाम फुटपाथ दुकानदार का स्थायी प्रबंध करना है.
इसके लिए बिहार सरकार के शहरी विकास विभाग के निर्देश पर नगर परिषद के देखरेख में शहर के 565 फुटपाथ दुकानदारों का बायोमेट्रिक सर्वे कराया गया है. तथा शहर में पांच केंद्र को चिन्हित किया गया है.
लेकिन जिला प्रशासन तथा नगर परिषद अपनी नाकामियों पर परदा डालते हुए फुटपाथ दुकानदारों पर दमन चला रही है. वेंडिंग जोन बनाने की सरकारी घोषणा महज छलावा है. पुतला दहन कार्यक्रम को माले नेता संतोष केसरी, फुटपाथ दुकानदार संघ के अरविंद चोपड़ा, मो जब्बार, राजेश पासवान, किरण देवी, धरम सिंह, मो इबरार, गुड्डू केवट, राजू साव, राजेश केवट, विनोद यादव ने संबोधित किया. जबकि पुतला दहन कार्यक्रम में दर्जनों फुटपाथ दुकानदारों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










