अयोध्या राम मंदिर के दान पर किसका कंट्रोल? आखिर कौन चला रहा था पूरा सिस्टम?

Updated:
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर

Ram Mandir Trust: अयोध्या राम मंदिर में दान और वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी राम मंदिर ट्रस्ट के अधीन होती है. हालिया जांच में दान राशि के प्रबंधन और नियंत्रण को लेकर सवाल उठे हैं, जिसके बाद संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Ram Mandir Trust: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में आने वाले दान और उसकी व्यवस्था को लेकर अब जांच के दायरे में कई बातें आ गई हैं. राम मंदिर में चढ़ने वाले दान को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर परिसर में करीब 40 दानपात्र लगाए गए हैं. श्रद्धालु इनमें अपनी श्रद्धा के अनुसार नकद दान डालते हैं, इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत दान राशि निकाली जाती है और काउंटिंग हॉल तक पहुंचाई जाती है. लेकिन अब SIT की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उन्होंने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दान पर किसका कंट्रोल?

जांच के दौरान सुरक्षा टीम और अधिकारियों ने दानपात्रों का निरीक्षण किया. दावा है कि कई दानपात्रों में सुरक्षा मानकों के अनुरूप डबल लॉक सिस्टम नहीं मिला। कुछ दानपात्रों में केवल एक ताला लगा हुआ पाया गया, जबकि नियमों के मुताबिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दो स्तरों पर सुनिश्चित की जानी चाहिए थी. सबसे बड़ा सवाल चाबियों को लेकर उठ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानपात्रों की चाबियां उस स्थान पर नहीं रखी जा रही थीं, जहां उन्हें रखा जाना चाहिए था. जांच में यह भी देखा गया कि चाबियों के रखरखाव और नियंत्रण की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल मौजूद हैं.

करोड़ों रुपये के दान की व्यवस्था पर नियंत्रण किसके हाथ में था?

अब यहीं से सबसे बड़ा सवाल शुरू होता है. आखिर करोड़ों रुपये के दान की व्यवस्था पर नियंत्रण किसके हाथ में था? कौन लोग फैसले ले रहे थे? और किसकी निगरानी में पूरा सिस्टम चल रहा था? जांच के दौरान कुछ नाम भी चर्चा में आए हैं. आरोप यह है कि मंदिर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसलों और खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया में ऐसे लोगों की भूमिका प्रभावशाली रही, जो ट्रस्ट के औपचारिक सदस्य नहीं थे. हालांकि इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है.

व्यवस्था में किसकी लापरवाही

सूत्रों के अनुसार, दानपात्रों की खरीद और मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई पहलुओं की वीडियोग्राफी भी कराई गई है. जांच टीम संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही हुई या नहीं. इस पूरे मामले ने एक और बहस को जन्म दे दिया है. जब देशभर से श्रद्धालु रामलला के चरणों में अपनी आस्था का दान समर्पित करते हैं, तब उस दान की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? और यदि व्यवस्था में खामियां थीं, तो उनकी जवाबदेही कौन तय करेगा? फिलहाल SIT की जांच जारी है. आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट कई और अहम तथ्य सामने ला सकती है, लेकिन इस वक्त सबसे बड़ा सवाल वही है, जो हर श्रद्धालु जानना चाहता है.

यह भी पढ़ें: SIT का बड़ा एक्शन, जांच पूरी होने तक राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को अयोध्या छोड़ने पर रोक

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola